धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी नवरात्र में से शारदीय नवरात्र को विशेष माना जाता है और इस दौरान भक्त माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। यह पर्व पूरे नौ दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है और दशहरा से इस व्रत का समापन होता है।
नवरात्र साल में चार आती है जिनमें से आश्विन महीने में पड़ने वाली शारदीय नवरात्र को अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दौरान भक्तजन व्रत-उपवास करते हैं और अन्य उपायों से माता को प्रसन्न करते हैं। इनमें से एक उपाय माना जाता है दुर्गा सप्तशती का पाठ करना। यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें माता दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की महिमा का वर्णन मिलता है।