धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि जब भी मनुष्य को जीवन में सफलता मिलती है वह अहंकार में चूर हो जाता है। यही नहीं कई बार सफलता का घमंड उसके ऊपर इतना चढ़ जाता है कि वह अपने आगे किसी को भी कुछ नहीं समझता है।
वहीं असफलता व्यक्ति को भीतर से तोड़ देती है और वह निराश होकर यह मान लेता है कि जीवन बेकार है और ऐसे जीवन का कोई अर्थ ही नहीं है। वहीं क्या आपने कभी सोचा है कि अगर जीत और हार दोनों परिस्थितियों में मन को स्थित और शांत रखा जाए तो क्या हो।