आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी 12 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी की साधना करने से मन को शांति मिलती है और जीवन में खूब तरक्की होती है।