धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का आरंभ आज यानी 11 अक्टूबर से हो गया है और यह इसका समापन 20 अक्टूबर दशहरा के पर्व के साथ होगा। इस दौरान माता दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा भक्ति भाव से की जाती है उन्हें प्रसन्न करने के लिए कई उपाय आजमाए जाते हैं।
इन्हीं में से एक होता है दुर्गा सप्तशती का पाठ करना। सभी भक्त नौ दिनों का उपवास करने के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करते हैं जिसमें मुख्य रूप से 13 अध्याय होते हैं। पाठ की शुरुआत में देवी कवच लिखा होता है जिसका पाठ करने से भक्तों के सभी अंगों की रक्षा होती है।