Religion
नवरात्र में घट स्थापना के समय कलश पर क्यों बांधा जाता है कलावा? 99 % लोग नहीं जानते होंगे इसका रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं और हर रस्म के पीछे कोई न कोई वजह भी होती है। अक्सर आपने देखा होगा किसी भी पूजा के समय तब कलश स्थापित किया जाता है तब उसमें एक कलावा जरूर बांधा जाता है
लेखक Samvida Tiwari15K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं और हर रस्म के पीछे कोई न कोई वजह भी होती है। अक्सर आपने देखा होगा किसी भी पूजा के समय तब कलश स्थापित किया जाता है तब उसमें एक कलावा जरूर बांधा जाता है। तांबे के कलश पर कलावा बांधने का ज्योतिष में बहुत ज्यादा महत्व होता है।
मुख्य रूप से किसी भी नवरात्र का मुख्य हिस्सा 'कलश स्थापना' को माना जाता है, जो एक पवित्र अनुष्ठान है और माता दुर्गा की दैवीय ऊर्जा का आह्वान करता है। नवरात्र के पहले दिन भक्त घरों में कलश की स्थापना करते हैं और उस कलश के पास अखंड ज्योति जागृत करते हैं।



