Religion
'अंगना पधारो मोरी शारदा भवानी' इस भजन का क्या है अर्थ? जानिए मैहर वाली माता की महिमा
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह उत्सव मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र
लेखक Kaushik Sharma28K पढ़े गए
-1791617823330.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। यह उत्सव मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।
शारदीय नवरात्र के दौरान हर तरफ मां दुर्गा के भजन सुनने को मिलते हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में स्थित त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां शारदीय नवरात्र में कई सुंदर भजन सुनने को मिलते हैं, जिनमें 'अंगना पधारो मोरी शारदा भवानी...' भी प्रमुख रूप से शामिल है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस भजन के अर्थ के बारे में विस्तार से बताते हैं।



