Religion
शारदीय नवरात्र 2026 कलश स्थापना: पंच पल्लव के बिना अधूरी है पूजा, जानें आम-अशोक के पत्तों का चमत्कारी महत्व
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की जाती है। इस पूजा में जल से भरा कलश, नारियल, कलावा
लेखक Anuradha Gupta12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की जाती है। इस पूजा में जल से भरा कलश, नारियल, कलावा और पवित्र पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में पंच पल्लव का भी विशेष स्थान है।
एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी बृज गौतम के अनुसार, पंच पल्लव प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि पंच पल्लव क्या होते हैं? और कलश स्थापना में आम तथा अशोक के पत्तों का क्या महत्व है।



