धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त व्रत रखते हैं, मंदिरों में दर्शन करते हैं और मां से सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नवरात्रि नौ दिनों तक ही क्यों मनाई जाती है? इस बारे में एस्‍ट्रोपत्री के ज्‍योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा बताते हैं, " इसके पीछे केवल धार्मिक मान्यता ही नहीं, बल्कि पौराणिक कथाएं, अंक ज्योतिष और आध्यात्मिक विचार भी हैं।" चलिए इसके बारे में विस्‍तार से जानते हैं।