धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इस पर्व को देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवधि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत भी किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से भक्त को सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।