धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महालया हिंदू धर्म का एक पावन पर्व है, जो पितृ पक्ष की समाप्ति और देवी पक्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस वर्ष महालया 10 अक्टूबर, शनिवार को मनाई जा रही है। इस दिन सुबह से ही कई घरों में मां दुर्गा की आराधना, मंत्रों का जाप और चंडी पाठ सुनाई देता है। खासतौर पर बंगाल में महालया का विशेष महत्व है। यहां सुबह-सुबह रेडियो और अन्य माध्यमों पर देवी दुर्गा की स्तुति सुनने की परंपरा भी लोकप्रिय है।