धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा के साथ कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि कलश स्थापना के साथ ही घर में नौ दिनों तक देवी जी की आराधना चलती है। माना जाता है कि कलश को सुख-समृद्धि, खुशहाली और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि नवरात्र में कलश स्थापना के लिए लोग खास तैयारी करते हैं।