आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि आज सर्वपितृ अमावस्या है। इसे पितृ पक्ष का आखिरी और सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनके लिए तर्पण और श्राद्ध करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान और पूजा सीधे पितरों तक पहुंचता है और घर में सुख शांति आती है।अगर किसी के पूर्वज की मृत्यु की तारीख याद न हो तो उसका श्राद्ध भी आज ही किया जाता है। इसलिए इसे सबकी अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन कुछ काम करने से बचना चाहिए, नहीं तो पितृ दोष लग सकता है। आज का पंचांग जानना इसलिए जरूरी है, ताकि आप शुभ समय पर पूजा कर सकें और कोई गलती न हो।