धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कन्या पूजन शारदीय नवरात्र (shardiya navratri 2026) की अष्टमी और नवमी तिथि को पड़ती है और इस साल द्रिक पंचांग के हिसाब से ये दोनों ही तिथियां एक दिन यानी 19 अक्टूबर 2026, सोमवार के दिन पड़ रही है। हिंदू धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है।
इस मौके पर लोग कन्याओं के पैर धोने के साथ तिलक लगाते हैं। बेहद प्यार से उन्हें हलवा, पूरी और चना का भोग लगाया जाता है और फिर छोटी-छोटी कन्याओं को उपहार भेंट किया जाता है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी के मुताबिक इस साल कन्या पूजन के मौके पर राशि अनुसार उपहार भेंट करना शुभ रहने वाला है।