धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करे और जीवन में खूब तरक्की करे। इसके लिए वे बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी आदतों तक पर ध्यान देते हैं। वहीं, हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की कुछ रेखाओं को बुद्धिमत्ता, ज्ञान और शिक्षा से जोड़कर देखा जाता है। इन्हीं में एक है सरस्वती रेखा, जिसे विद्या रेखा भी कहा जाता है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर इस रेखा की स्थिति और बनावट से बच्‍चे की प्रतिभा और ज्ञान के बारे में संकेत देती है। आइए जानते हैं कि सरस्वती रेखा कहां होती है और बच्चों की हथेली में इसे किस तरह पहचाना जाता है।