Religion
इस नवरात्र कार-बाइक खरीदने से पहले 100 बार सोचें! ग्रहों की चाल बिगाड़ सकती है आपका बजट
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा की पूजा और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कई लोग नया घर खरीदते हैं, तो कुछ लोग अपने घर में नई कार या बाइक लाने के सपने देखते हैं। आमतौर पर न
लेखक Anuradha Gupta30K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का त्योहार मां दुर्गा की पूजा और शुभ कार्यों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान कई लोग नया घर खरीदते हैं, तो कुछ लोग अपने घर में नई कार या बाइक लाने के सपने देखते हैं। आमतौर पर नवरात्रि में नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में किसी भी शुभ काम के लिए तिथि, वार और नक्षत्र का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।
साल 2026 में शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी इन दिनों नई कार या बाइक खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त की जानकारी जरूर लें। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस बार नवरात्र के दौरान वाहन खरीदने के लिए कोई भी अनुकूल मुहूर्त नहीं है। ऐसे में कब बाइक और कार खरीद सकते हैं, चलिए उज्जैन के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से जानते हैं।



