धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर कोई जीवन में सफल होने की इच्छा रखता है। कुछ लोग कड़ी मेहनत के बाद भी अपनी मनचाही जगह पर नहीं पहुंच पाते हैं और जीवन भर खुद को संतोष देते हैं। जबकि कुछ लोग कड़ी मेहनत के साथ सही योजना, बुद्धिमत्ता और निरंतरता की सहायता से काफी तेजी से सफलता हासिल करते हैं। तो इन दोनों में आखिर क्या अंतर है? क्या आज के समय में सिर्फ मेहनत करना ही काफी है या इसके साथ कुछ और करना भी जरूरी है?