धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों को शक्ति और साहस प्रदान करती हैं। यही वजह है कि जब भी मन में डर, घबराहट या किसी अनहोनी की आशंका होती है, तो कई लोग मां दुर्गा का स्मरण करते हैं। कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के भी मन बेचैन रहता है, ऐसे में पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप मन को शांत करने में मदद कर सकता है। दुर्गा चालीसा में मां के शक्तिशाली स्वरूप का वर्णन किया गया है।