धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2026) की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। शारदीय नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की साधना करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। शारदीय नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना करने का विधान है।