धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने अक्सर इस बात का डर मन में देखा होगा कि लोग क्या कहेंगे?” ये चार शब्द कई बार इंसान को अपनी इच्छा के अनुसार जिंदगी जीने से भी रोक देते हैं। यूं कहा जाए कि इस बात का डर आपकी आजादी छीन लेता है और आगे बढ़ने के रोकता है।
चाहे करियर की शुरुआत करनी हो या रिश्तों की बात हो, हम अक्सर अपने मन की आवाज से ज्यादा दूसरों की परवाह करते हैं। ये परवाह हमें कई बार भीतर से भी कमजोर बना देती है कई लोग क्या कहेंगे।