Religion
आज का पंचांग 09 अक्टूबर 2026: पितृ पक्ष की चतुर्दशी पर सूर्य-चंद्रमा की अनोखी युति! भूलकर भी राहुकाल में न करें ये काम
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा आज पितृ पक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध भी है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी के अलावा शुक्र ग्रह
लेखक Digital Desk15K पढ़े गए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा आज पितृ पक्ष का चतुर्दशी श्राद्ध भी है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी, मां संतोषी के अलावा शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है।
ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति आर्थिक परेशानियां या धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहा है, तो उसे आज के दिन खासतौर पर मां लक्ष्मी और शुक्र देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति के मार्ग खुलने के साथ आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।



