Religion
शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा के वाहन में छिपी समय की भविष्यवाणी! किस सवारी का क्या होता है संकेत?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दौरान माता दुर्गा की पूजा को विशेष रूप से फलफदायी माना जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से होती है
लेखक Samvida Tiwari6K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दौरान माता दुर्गा की पूजा को विशेष रूप से फलफदायी माना जाता है। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से होती है और लोग इस समय को एक उत्सव की तरह मनाते हैं।
हर साल माता की सवारी अलग होती है जिसमें माता कभी हाथी पर, तो कभी घोड़े पर ,कभी नांव पर तो कभी पालकी पर सवार होकर माता दुर्गा का आगमन होता है। देवी पुराण में इस बार का विस्तार से वर्णन है कि हर साल माता दुर्गा का वाहन अलग क्यों होता है। यही नहीं माता जिस सवारी में आती हैं उसके भी आपके जीवन में कई संकेत होते हैं।



