धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी गौर किया है कि, जब हम किसी बड़े मंदिर में प्रवेश करते हैं, तो प्रवेश द्वार पर ही शास्त्र (गदा और त्रिशूल) धारण किए दो विशाल मूर्तियां खड़ी होती हैं। आमतौर पर अधिकतर लोग इन्हें मंदिर की शानदार सजावट का ही हिस्सा मानते हैं, लेकिन असल सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। हिंदू धर्म में इन्हें मंदिर का खास रक्षक माना जाता है। इन्हें 'द्वारपाल' भी कहा जाता है।