धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, चंद्रगुप्त मौर्य को एक साधारण व्यक्ति से सम्राट बनने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। चाणक्य ने अपने ज्ञान को चाणक्य नीति के रूप में संग्रहित करने का काम किया है, जिसमें शासन, अर्थशास्त्र, सैन्य रणनीति आदि के सिद्धांत लिखे गए हैं।
चाणक्य ने अपनी गहरी सोच को 'चाणक्य नीति' नामक पुस्तक में लिखा है, जिसे कई लोगों ने जीवन की प्रत्येक परिस्थिति से समझदारी से निपटने का ज्ञान हासिल करने के लिए पढ़ा है। चाणक्य के शब्द सीधे और स्पष्ट होते हैं।