धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष के दौरान पड़ने वाली अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है और इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों का श्राद्ध एक साथ किया जाता है और पृथ्वी से पितरों की विदाई की जाती है।
जो लोग किसी वजह से अपने पूर्वजों का श्राद्ध यदि उनकी तिथि पर नहीं कर पाते हैं, तो उन सभी पूवजों का श्राद्ध एक साथ इसी दिन किया जाता है। इस साल यह तिथि 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी।