धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मौत को लेकर अक्सर कहा जाता है कि, मरने के बाद व्यक्ति कुछ भी अपने साथ ऊपर नहीं ले जाता है, लेकिन हिंदू वेद, पुराण, धर्मशास्त्र और दर्शन इसे पूरा सच नहीं मानते हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार, चिता पर जलने के बाद शरीर भले ही स्वाहा हो जाता है, लेकिन 5 चीजें ऐसी भी हैं, जो आत्मा का साथ कभी नहीं छोड़ती है। माना जाता है कि सही समय आने पर आत्मा के साथ ये 5 चीजें फिर से नए शरीर में प्रवेश कर जाती है।