Religion
गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा क्यों की जाती है? भगवान विष्णु से जुड़ा है यह अद्भुत रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि हम देवी-देवताओं की पूजा के साथ घर में लगे कुछ पवित्र पौधों की पूजा भी करते हैं। इन पौधों की विशेष ऊर्जा होती है जो पूजा करने वाले व्यक्ति के ऊपर जाती है है। ज्योतिष शास्त्र मे
लेखक Samvida Tiwari11K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि हम देवी-देवताओं की पूजा के साथ घर में लगे कुछ पवित्र पौधों की पूजा भी करते हैं। इन पौधों की विशेष ऊर्जा होती है जो पूजा करने वाले व्यक्ति के ऊपर जाती है है। ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का एक अलग रंग है और इसका अलग प्रभाव होता है।
ग्रहों के साथ कुछ पवित्र पेड़-पौधों को भी जोड़ा जाता है। हिंदू धर्म में पूजे जाने वाले पौधों में से एक पवित्र पौधा केले का माना जाता है। अक्सर मन में एक सवाल आता है कि तुलसी और पीपल की पूजा तो हम करते हैं, लेकिन केले के पौधे की पूजा क्यों की जाती है?



