धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार आपके घर में अचानक से झगड़े बढ़ने लगते हैं और उसका सही कारण जानना मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में बताते हैं कि घर के सदस्यों की कुछ ऐसी आदतें होती हैं जो घर में समस्याएं लाती हैं और परिवार को भी बर्बाद कर देती हैं।
अगर पति-पत्नी में ऐसी कोई भी आदत होती है तो उनका रिश्ता तो खराब होता ही है और इसका सीधा प्रभाव घर के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है।