धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मृत्यु जीवन का एक ऐसा सत्य है, जिसे लेकर हर इंसान के मन में कई सवाल होते हैं। मृत्यु के बाद आत्मा कहां जाती है? क्या मृत्यु के बाद भी आत्मा अपने परिवार और घर के आसपास रहती है? यमलोक तक उसकी यात्रा कैसी होती है? गरुड़ पुराण में इन सवालों का विस्तार से वर्णन मिलता है।
खासतौर पर पुराण के प्रेत कल्प में बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्‍मा की स्थिति और उसकी परलोक यात्रा कैसी होती है। आमतौर पर यही धारणा है कि आत्‍मा 13 दिनों तक ही अपने घर या उसके आसपास भटकती है।मगर पुराण में मृत्‍यु के बाद 49 दिनों तक आत्‍म की भटकने की यात्रा की बात बताई गई है। चलिए जानते हैं कि इस दौरान आत्‍मा के साथ क्‍या होता है।