धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति में प्रणाम करने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। हिंदू शास्त्रों में दंडवत प्रणाम का विशेष महत्व है। मान्यताओं के मुताबिक, एक दंडवत प्रणाम करने से एक यज्ञ के बराबर पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
हिंदू पूजा पद्धति में षोडशोपचार पूजन यानी 16 चीजों से ईश्वर की पूजा करने का विधान है, जिसमें दंडवत प्रणाम को सबसे आखिरी चरण माना गया है।