धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली पर मौजूद कई रेखाओं में कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं, जो बहुत हाइलाइटेड नहीं होने के बावजूद बहुत ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण होती हैं। इन्हीं में से एक है शनि रेखा, जो छोटी सी होती है, मगर इसके प्रभाव बहुत बड़े और विशेष होते हैं। यह रेखा व्यक्ति के करियर, कामकाज, जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और संघर्ष की सारी पोल खोल देती है।