धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन हमेशा एक जैसा नहीं रहता। कभी सब कुछ अच्‍छा होता रहता है, कभी दिक्‍कतें आ जाती हैं। कभी सब कुछ हमारी इच्छा के अनुसार होता है, तो कभी अचानक ऐसी परिस्थितियां सामने आ जाती हैं, जब समझ नहीं आता कि आगे क्या करना चाहिए। नौकरी में परेशानी, आर्थिक संकट, रिश्तों में तनाव या किसी बड़े नुकसान के बाद इंसान के जीवन को निराशा घेर लेती है।