धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने कुछ चिन्‍हों का विशेष महत्‍व बताया गया है। माना जाता है कि हथेली पर मौजूद कुछ खास और दुर्लभ निशान व्यक्ति के भाग्य, धन, सफलता और जीवन में मिलने वाले अवसरों के बारे में संकेत देते हैं।
कई लोगों की हथेली पर रेखाओं के बीच कुछ आकृतियां बनती हैं। इनमें मछली, त्रिशूल और कमल जैसे चिन्ह बेहद शुभ माने जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली पर भी इनमें से कोई निशान साफ दिखाई देता है, तो इसे सौभाग्य का संकेत माना जाता है।