आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। आज रात द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। चंद्रदेव आज सिंह राशि और मघा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। अगर आप आज कोई शुभ या नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो शाम 7 बजे के बाद से रात 8 बजे तक रहने वाला अमृत काल इसके लिए उत्तम रहेगा।
वहीं, दोपहर 12 बजे के बाद से दोपहर 1 बजे के बाद तक राहुकाल रहेगा, जिस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। बुधवार के दिन सूर्य देव कन्या राशि और चन्द्र देव कर्क राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 07 October 2026) का समय समेत आदि जानकारी।