धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवद्गीता का पहला श्लोक सिर्फ महाभारत के युद्ध की शुरुआत का वर्णन नहीं करता, बल्कि इंसानी मन, रिश्तों और जीवन में चलने वाले संघर्षों की गहरी तस्वीर भी सामने रखता है। यही वजह है कि हजारों साल पुराना यह श्लोक आज भी घर, ऑफिस, रिश्तों और करियर की परिस्थितियों को समझने में मदद करता है।
गीता में ऐसे कई श्लोक हैं जो व्यक्ति को प्रेरणा देते हैं और हर पल आगे बढ़ने का ज्ञान देते हैं। कई बार व्यक्ति असमंजस में सही निर्णय नहीं ले पाता है तो कई बार उसे अपने सामने कोई भी व्यक्ति श्रेष्ठ यहीं दिखाई देता है। अगर हम रोज वर्कप्लेस और घर के बीच तालमेल बनाएं तो किए गए कामों में सफलता अवश्य मिलती है।