Religion
शारदीय नवरात्र 2026: घटस्थापना पर राशि अनुसार लगाएं ये भोग और जपें मंत्र, दूर होंगी जीवन की तमाम परेशानियां
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस पावन अवसर के पहले दिन यानी जिस दिन हम घटस्थापना करते हैं, इसका विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि घटस्थापना अ
लेखक Shraddha Pandey14K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र का पावन पर्व मां दुर्गा की भक्ति और साधना का सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस पावन अवसर के पहले दिन यानी जिस दिन हम घटस्थापना करते हैं, इसका विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि घटस्थापना अगर सही विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में की जाए, तो पूरे नौ दिनों तक घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का वास रहता है।
एस्ट्रोपत्री के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंद्रेश शर्मा के अनुसार, अगर साधक घटस्थापना के दिन अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के वस्त्र धारण करे, मां को उनका पसंदीदा भोग अर्पित करे और विशिष्ट मंत्रों का जप करे, तो देवी दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं घटस्थापना पर आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग, भोग और मंत्र आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है।



