धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष को लेकर कई ऐसे नियम बनाए गए हैं जिनका पालन करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। इन्हीं नियमों में एक एक है पूर्वजों का श्राद्ध या तर्पण करना। इस दौरान विधि-विधान के साथ पूर्वजों के लिए कई कर्म किए जाते हैं जिससे उन्हें मुक्ति मिलती और घर में उनका आशीर्वाद बनी बना रहता है।
इसी कारण से इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। वहीं मन में एक सवाल यह भी आता है कि अगर पितृ पक्ष में किसी के घर में बच्चे का जन्म होता है और सोबर लग जाता है, तो क्या उस दौरान भी पूर्वजों के लिए श्राद्ध कर्म किए जा सकते हैं? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में गरुड़ पुराण में क्या लिखा है और इस अवधि के नियम क्या हैं?