Religion
10 या 11 अक्टूबर, कब है महालय अमावस्या? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन और नोट करें तर्पण का शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महालय अमावस्या हिंदू धर्म की ऐसी तिथि है जिसे पितृ पक्ष के समापन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों की पृथ्वी से विदाई होती है और उनके मोक्ष की कामना की जाती है। यह दिन मुख्य रूप से पूर्
लेखक Samvida Tiwari5K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महालय अमावस्या हिंदू धर्म की ऐसी तिथि है जिसे पितृ पक्ष के समापन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी पूर्वजों की पृथ्वी से विदाई होती है और उनके मोक्ष की कामना की जाती है। यह दिन मुख्य रूप से पूर्वजों को समर्पित होता है और इस दिन उन पूर्वजों का श्राद्ध भी किया जाता है जिनकी मृत्यु की सही तिथि पता नहीं होती है।
इसे सर्वपितृ अमावस्या और पितृ विसर्जन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग पूर्वजों के लिए तर्पण कार्य करते हैं, दान-पुण्य करते हैं और ब्राह्मणों को भोज कराते हैं।



