धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सपने में कई बार आपको ऐसे चीजें दिखाई देने लगती हैं जो आने वाले समय का संकेत देती हैं। कई सपने आपको परेशान कर सकते हैं और कुछ ये सोचने पर मजबूर करते हैं कि कहीं भविष्य में कोई बड़ी घटना तो नहीं होने वाली है। ऐसा ही एक सपना जो अक्सर लोगों को आता है वो होता है ऊंचाई से गिरने का सपना।
इस सपने से अचानक नींद खुल जाती है और हमें ऐसा लगता है कि हम सच में किस ऊंची जगह से नीचे गिर गए हैं। वास्तव में यह एक ऐसा सपना है जो आपकी असुरक्षा, चिंता या कुछ खोने के डर को दिखाता है। यही नहीं कई बार ऐसा सपना आपको भविष्य में आने वाले किसी बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।