धर्म डेस्क, नई दिल्ली। नाराज पितरों को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए पितृ पक्ष की अवधि को अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) का वास होता है। साथ ही पितृपक्ष के दौरान इस पेड़ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से पितरों की कृपा बरसती है, क्योंकि पितर भी इसी पेड़ पर वास करते हैं।