धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बजरंग बाण को हनुमान जी को समर्पित सबसे प्रभावशाली मंत्रों में से एक माना जाता है। इसका नियमित जाप विशेष रूप से फलदायी माना जाता है और इसे भक्त साहस पाने, बाधाओं को दूर करने और जीवन के कठिन दौर में अपना विश्वास मजबूत बनाए रखने के लिए करते हैं।
घर में नियमित रूप से बजरंग बाण का पाठ करने से सभी बाधाएं दूर रहती हैं और हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम की कृपा भी बनी रहती है। कई बार देखा जाता है कि लोग इस पाठ को शुरू तो कर देते हैं, लेकिन जब वो नियमित इसे पढ़ते हैं तो नियमों का सही पालन नहीं करते हैं और इसी वजह से इस पाठ का फल अधूरा रह जाता है।