धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का पर्व केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आध्यात्मिक चेतना को जगाने का पावन अवसर है। इस उत्सव में देवी मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।