धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवद गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें श्री कृष्ण अर्जुन को कुरुक्षेत्र के मैदान में सफल होने के कई सूत्र बताते हैं। इस ग्रंथ की शुरुआत दिखाती है कि अर्जुन युद्ध के मैदान में निराश दिखाई दे रहे हैं, युद्ध भूमि में जो भी योद्धा मौजूद हैं वो उनके परिवार के लोग ही हैं।
ऐसे में अर्जुन खुद को असमंजस की स्थिति में देखते हैं और श्री कृष्ण के सामने अपनी असमर्थता दिखाते हुए कहते हैं कि ऐसे युद्ध को भला जीतने से क्या होगा जिसमें अपनों की ही मृत्यु होगी। अर्जुन कुछ भी करने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं और उसी समय श्री कृष्ण उन्हें गीता का उपदेश देना शुरू करते हैं।