Religion
रावण की लंका में वो राक्षसी कौन थी, जिसने परछाई बनकर की माता सीता की रक्षा? पढ़ें रामायण का अनसुना प्रसंग
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में माता सीता के लंका प्रवास का प्रसंग अधिक भावुक माना जाता है। वनवास के दौरान लंकापति रावण ने माता सीता का हरण करने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में रखा था। उस वाटिका में माता सीता को राक्षसिय
लेखक Kaushik Sharma21K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रामायण में माता सीता के लंका प्रवास का प्रसंग अधिक भावुक माना जाता है। वनवास के दौरान लंकापति रावण ने माता सीता का हरण करने के बाद उन्हें अशोक वाटिका में रखा था। उस वाटिका में माता सीता को राक्षसियां डराती थीं और रावण की बात स्वीकार करने के लिए विवश करती थीं। इन्हीं राक्षसियों में एक ऐसी राक्षसी भी थी, जिसे माता सीता बेहद प्रिय थीं। उसका नाम त्रिजटा था। वह स्वभाव और आचरण से दयालु एवं भगवान श्रीराम की परम भक्त थी। अशोक वाटिका में त्रिजटा ने हमेशा माता सीता के प्रति सम्मान का भाव रखा।



