धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृपक्ष का सबसे अहम और महत्वपूर्ण दिन अभी बाकी है। सर्वपितृ अमावस्या, 10 अक्टूबर को है और यह दिन तर्पण के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों श्रद्धापूर्वक पितरों को याद करने से परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है। श्राद्ध कर्म के दौरान ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ-साथ अलग-अलग जीवों के लिए भी भोजन निकाला जाता है।
लेकिन, कई बार लोगों के सामने यह समस्या आती है कि श्राद्ध का खाना बाहर रखने के बाद भी कौवा उसे खाने नहीं आता। ऐसे में मन में यह आशंका उठती है कि कहीं पितर नाराज तो नहीं हैं। आइए इस आर्टिकल में समझते हैं कि इस स्थिति में धार्मिक नियमों के अनुसार क्या करना चाहिए।