धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में जीवन जीने के सही पहलू पर कई तरह की बातें कही हैं। चाणक्य ने आर्थिक स्थिरता और धन प्रबंधन पर भी अपना ज्ञान साझा किया है, जो आज के युग में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना कि पहले था।
आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए सिर्फ पैसा कमाना ही काफी नहीं है, बल्कि पैसा का सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वार पैसों के उपयोग के संबंध में सुझाए गए जरूरी नियमों के बारे में।