धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की कई ऐसे बातें हैं जो आज के समय में भी लोगों के लिए बहुत कारगर साबित होती हैं। घर हो या वर्कप्लेस, किसी भी स्थान पर सफलता के कई सूत्र हैं जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
ऐसे ही आपने वर्कप्लेस में देखा होगा कि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी करियर में अच्छा मुकाम हासिल नहीं कर पाते हैं और बॉस की नजरों में भी एक अच्छे एम्प्लोयी नहीं बन पाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं कम मेहनत के बाद भी आगे बढ़ते जाते हैं।