धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने में 2 बार आने वाली एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के हिसाब से सभी एकादशी व्रत की ही तरह आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली 'इंदिरा एकादशी' का भी विशेष महत्व है।
यह एक मात्र ऐसी एकादशी है जो पितृ पक्ष में आती है। माना जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2026) में श्राद्ध पक्ष के समान फलों की प्राप्ति होती है।