धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में सर्वपितृ अमावस्या (Sarvapitri Amavasya 2026) का विशेष महत्व है। यह दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। इस अवसर पर पवित्र नदी में स्नान और दान करने का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितृ पक्ष में धरती पर पितर आते हैं और सर्वपितृ अमावस्या के दिन पितृलोक वापस लौट जाते हैं।