धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में हर साल कुल 24 एकादशी आती है और इन सभी का अपना अलग महत्व है। लेकिन, अश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली 'इंदिरा एकादशी' बेहद खास मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पितरों से जुड़ी है। श्राद्ध पक्ष के बीच में आने की वजह से पितृ तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए इस एकादशी को बहुत पवित्र माना जाता है।
अगर आपके घर में बेवजह की परेशानियां हैं या आप पितृ दोष की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो इस एकादशी पर दीपक जलाने के बहुत ही आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इस साल इंदिरा एकादशी कल यानी 6 अक्टूबर 2026 को पड़ रही है। आइए जानते हैं कि इस दिन कहां-कहां दीया जलाना शुभ माना गया है।