आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। यह दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं।
गुरु बृहस्पति और शनिदेव के प्रभाव वाला यह नक्षत्र मन को शांति, कार्यों में सफलता और जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है। सोमवार के दिन सूर्य देव कन्या राशि और चन्द्र देव कर्क राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 05 October 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण दशमी
मास: आश्विन
दिन: सोमवार
संवत्: 2083